BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में बहन से विवाद के बाद नौवीं के छात्र ने फांसी लगाई, तीन दिन बाद मौत

भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र दक्ष मौर्य ने अपनी बहन से विवाद के बाद फांसी लगा ली। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद तीन दिन तक चले उपचार के उपरांत गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को हुई थी जब उसकी बहन ने उसे फंदे पर लटका पाया। दक्ष चार बहनों का इकलौता भाई था। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।