BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में महिला से ऑनलाइन ठगी: होटल रेटिंग और शेयर मार्केट में 30% प्रॉफिट का लालच देकर रुपए जमा करवाए

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले व्हाट्सएप पर पैसे कमाने का मैसेज भेजकर और टेलीग्राम पर होटल रेटिंग का टास्क देकर महिला को फंसाया। बाद में शेयर मार्केट में 30% प्रॉफिट का लालच देकर उससे अलग-अलग रकम ऑनलाइन जमा करवाई। महिला ने 800, 10 हजार, 30 हजार और अन्य राशि जमा की। रकम निकालने के लिए और पैसे मांगे जाने पर महिला ने अपने पति को बताया, जिसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई। हीरानगर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।