ग्वालियर की एक शताब्दी पुरानी नैरो गेज ट्रेन अब हेरिटेज ट्रेन के रूप में भी पटरियों पर वापस नहीं आएगी। रेलवे ने 6 साल पहले कोरोनाकाल में बंद हुई इस ट्रेन को हेरिटेज के रूप में सहेजने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। ग्वालियर से बानमोर तक करीब 20 किलोमीटर नैरो गेज ट्रैक को पूरी तरह उखाड़ने की तैयारी है, जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होंगे। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों द्वारा स्थल सर्वे के बाद तकनीकी और व्यावहारिक कारणों से हेरिटेज ट्रेन चलाने से इनकार किया गया। ट्रैक हटने के बाद जमीन के पुनर्विकास की जिम्मेदारी रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को दी गई है।