बालाघाट पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों को चार गुना राशि का लालच देकर ठगने वाले तीन आरोपियों आर्यन (23), लकेश चचाने (27) और अंकित पांडे (26) को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नोटों के ऐसे बंडल दिखाते थे जिनमें ऊपर-नीचे असली नोट और अंदर कोरे कागज होते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, चार मोबाइल फोन, नकदी और नोटों के बंडल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.17 लाख रुपये है। यह धोखाधड़ी मई माह से बालाघाट में चल रही थी।