बैतूल में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जेएच कॉलेज परिसर में एक 17 वर्षीय छात्रा प्रतीक्षा वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रतीक्षा अपनी सहेलियों के साथ जुलूस देखने गई थी और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका के चाचा मोहन दास ने तेज डीजे साउंड को मौत की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।