BREAKING NEWS

Latest News

मप्र पुलिस में आरक्षक से इंस्पेक्टर पदोन्नति प्रक्रिया तेज, पीएचक्यू का डीपीसी बैठकें सितंबर-नवंबर में कराने का निर्देश

मप्र पुलिस में आरक्षक से इंस्पेक्टर संवर्ग की पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कदम उठाए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत, पीएचक्यू ने सभी पुलिस इकाइयों को सितंबर से नवंबर के बीच विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है। स्पेशल डीजी प्रशासन आदर्श कटियार द्वारा 1 सितंबर को जारी पत्र में चयन वर्ष 2027 (31 दिसंबर 2027 तक की रिक्तियों) के लिए पात्र लोक सेवकों पर विचार करने को कहा गया है। नए नियमों के अनुसार, डीपीसी बैठकें अब वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा होंगी।