BREAKING NEWS

Latest News

डीआरआई ने रतलाम में नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन जब्त की

डीआरआई ने रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक नाइजीरियाई महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 2 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में यात्रा कर रही महिला को रतलाम जंक्शन पर रोका। उसके ट्राली बैग की तलाशी में गुप्त कैविटी से सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसकी जांच में एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। अब जांच एजेंसी मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी नेटवर्क और मुंबई में आपूर्ति के प्राप्तकर्ता का पता लगा रही है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मप्र ने चित्तौड़गढ़ में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर 22 हजार ट्रामाडोल और 190 अफीम युक्त गोलियां पकड़ी

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मप्र ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में दो बड़ी कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से 22 हजार ट्रामाडोल टेबलेट और 190 अफीम युक्त गोलियां जब्त की हैं। ये दोनों कार्रवाई 7 अगस्त को की गईं। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गहनता से पूछताछ और जांच की जा रही है, जिससे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।