BREAKING NEWS

Latest News

तांत्रिक बनकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में एक युवक ने खुद को तांत्रिक बताकर एक महिला को नशीला लड्डू खिलाया और बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। महिला के पति की शराब की लत छुड़ाने के बहाने आरोपी कमल राठौर ने पीड़िता से संपर्क साधा था। घटना के बाद उसने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और उन्हें दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा पति को जानकारी देने के बाद दंपत्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।