छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र में कोहरे के कारण कम दृश्यता में 55 वर्षीय चतुरसिंह शीलू पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। खेत में बैल चराते समय हुए इस हमले में उन्हें बाईं जांघ में मामूली चोटें आईं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घायल को तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने भी बयान दर्ज किए। वन विभाग की टीमें घटना से पहले और बाद में भी जंगली हाथी की उपस्थिति वाले इलाकों में जागरूकता और निगरानी अभियान चला रही थीं।
छिंदवाड़ा के तामिया पातालकोट क्षेत्र में चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास एक युवक बाइक पर रील बनाते समय पातालकोट की खाई में गिर गया। युवक सिधौली गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण युवक की तलाश में खाई में उतर गए हैं और पुलिस बल भी मौके पर रवाना किया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।