BREAKING NEWS

Latest News

रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 75 दिनों के लिए 16 कोच का संचालन

रेलवे प्रशासन ने रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20174/20173) की रेक संरचना में 75 दिनों के लिए अस्थायी बदलाव का निर्णय लिया है। सात अगस्त से 24 अक्टूबर 2026 तक 16 कोच वाली वंदे भारत रेक का संचालन किया जाएगा, जिससे सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। यह बदलाव रक्षाबंधन, गणेशोत्सव और दशहरे जैसे त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत देगा, क्योंकि इससे अधिक आरक्षित सीटें उपलब्ध होंगी और अंतिम समय में टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।