सतना जिले के थरपहाड़ गांव में सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए एक गंभीर समस्या बनी हुई है। हाल ही में एक 28 वर्षीय मरीज गोरे सिंह को उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को कंधे पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ा। उपचार के बाद वापस गांव लाने में भी इसी तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गंभीर बीमारियों या आपात स्थितियों में वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे मरीजों को मुख्य मार्ग तक ले जाने में परेशानी होती है। बारिश में यह समस्या और बढ़ जाती है।