मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास स्थित पुराने सेंट्रल थिएटर में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई। यह थिएटर लंबे समय से बंद था और गोदाम के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मी आग को आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।