BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल: स्वास्थ्य विभाग ने बुढ़ार में दो क्लीनिक सील किए, एक्सपायरी दवाएं जब्त

शहडोल जिले के बुढ़ार में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को मरीजों के इलाज में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दो क्लीनिक सील कर दिए। टीम ने डॉ. केएन गुप्ता के क्लीनिक से एक्सपायरी दवाएं जब्त कीं, क्योंकि उनका पंजीयन केवल कंसल्टेंसी के लिए था, फिर भी वे मरीजों को दवाएं दे रहे थे। वहीं, खैराहा रोड स्थित अभयराज हास्पिटल में बीपीटी पंजीयन वाले डॉ. अभयराज मरीजों को भर्ती कर एलोपैथिक इलाज दे रहे थे। दोनों क्लीनिकों से दवाएं जब्त कर उन्हें सील कर दिया गया है। विभाग ने जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।