सीबीआई ने हाईस्कूल की फर्जी अंकसूचियों के माध्यम से डाक विभाग में डाक सेवक की नौकरी प्राप्त करने वाले मुरैना के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। डाक विभाग की शिकायत पर जांच के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने फर्जीवाड़े की पुष्टि की। इस मामले में चार अन्य आरोपित भी शामिल हैं जिनकी अंकसूचियां भी फर्जी पाई गई हैं और सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये अभ्यर्थी ग्रामीण डाक सेवा भर्ती के दौरान दसवीं की सेल्फ अटेस्टेड अंकसूची अपलोड कर नौकरी पर लगे थे। सीबीआई अंतरराज्यीय फर्जी अंकसूची गिरोह की तलाश में जुटी है।