इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार शाम नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ भंवरकुआं पर धरने पर बैठ गए। युवा और विद्यार्थी टंट्यामामा प्रतिमा के सामने पिछले 20 दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर आंदोलन कुचलने और भोजन बांटने वालों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को धमकाने की बात भी कही। युवाओं ने गुरुवार को न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है।