भोपाल में डीबी मॉल के सामने स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट लगने से 29 वर्षीय अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है, जिसे पांच दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नगर निगम और बिजली कंपनी के बीच पोल की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।