BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

बड़वानी के वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ 60 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय माया, उनकी तीन वर्षीय बेटी सलोनी और डेढ़ वर्षीय बेटे अयान के रूप में हुई है। ग्रामीणों और वरला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।