BREAKING NEWS

Latest News

ओंकारेश्वर-उज्जैन कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग तय

सावन माह में ओंकारेश्वर से उज्जैन तक कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। शिव भक्त नर्मदा जल लेकर उज्जैन जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। इंदौर से ओंकारेश्वर मार्ग पर भारी यातायात और हादसों की आशंका के चलते मोरटक्का से इंदौर तक भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इंदौर से खंडवा जाने वाले भारी वाहन धामनोद, महेश्वर, बड़वाह होते हुए गुजरेंगे और खंडवा से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। कांवड़ यात्रियों के लिए बैनर लगाए गए हैं और बाई गांव के दत्त मंदिर पर रुकने व भोजन की व्यवस्था की गई है।