BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में बेटियों पर पिता की पेंशन के 80 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

इंदौर में एक 64 वर्षीय महिला ने अपनी दो बेटियों के खिलाफ 80 लाख रुपये की पेंशन राशि की धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा पहले कार्रवाई से इनकार करने के बाद, पीड़िता आशा खान उर्फ आयशा खान ने अदालत का रुख किया। दो साल की कानूनी लड़ाई के बाद, अदालत ने बेटियों शमीम खान और मेहरुन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। आयशा के पति की मृत्यु के बाद मिली पेंशन राशि को बेटी मेहरुन ने मां को धोखे में रखकर धीरे-धीरे निकाल लिया था।