गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने एक अवैध नकली विदेशी शराब इकाई का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक रेलवे कर्मचारी सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय अपराध शाखा ने बोर तलाव थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में छापेमारी कर अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाणा और जितेंद्र नवाडिया को पकड़ा। मौके से 17 क्वार्टर विदेशी शराब, नकली स्टिकर और ढक्कन लगाने वाली मशीनें बरामद की गईं। नकली शराब के नमूने जांच के लिए गांधीनगर भेजे गए हैं। यह कार्रवाई हाल ही में भावनगर में जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद हुई है।