नगालैंड में कथित जहरीली शराब पीने से दो जिलों में 19 लोगों की मौत हो गई है। मोकोकचुंग में आठ और तुएनसांग में 11 मौतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 3,000 बोतलें शराब जब्त की हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।