मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने टोकपा लियांगमई नगा गांव पर हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने गांव में कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर कई घरों में आग लगा दी। यह घटना तुमनौपोकपी थांगल गांव के पास रात करीब 10 बजे हुई। आगजनी में जले घरों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है, हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक अधिकांश घर कच्चे थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।