BREAKING NEWS

Latest News

भोजशाला के पीछे की भूमि पर मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज, प्रशासन ने सड़क पर नमाज की तैयारी रोकी

धार में पांचवें शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के तहत भोजशाला के पीछे खसरा नंबर 612 की भूमि पर नमाज अदा की। वहीं, भोजशाला परिसर में हिंदू श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। नमाजियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ लोग सड़क पर बरसाती बिछाकर नमाज की तैयारी करने लगे, जिसे एएसपी विजय डावर ने रोक दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश केवल खसरा नंबर 612 पर नमाज की अनुमति देते हैं, सड़क पर नहीं। सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहे।