18 सितंबर की रात नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास बारिश के पानी से उफनते नाले में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बह गई थी, जिससे उसमें सवार सात श्रद्धालु और कार चालक की मौत हो गई थी। हादसे के लगभग एक सप्ताह बाद, हवन कराने वाले पंडित दीपक शर्मा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने ही इन श्रद्धालुओं का हवन कराया था। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण उन्होंने श्रद्धालुओं को रात नलखेड़ा में ही रुकने की सलाह दी थी, किंतु वे उज्जैन में होटल बुक होने का हवाला देकर नहीं माने। उन्होंने चालक को भी खराब मौसम में न जाने की सलाह दी थी।