BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में नाले से मिला चार दिन की नवजात का शव

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक नाले से चार दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने बच्ची के पैर में बंधे पहचान टैग के आधार पर उसके माता-पिता का पता लगाया। परिजनों ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची की मौत हो गई थी और उसे दफनाया गया था। उनका दावा है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी बह गई, जिससे शव नाले तक पहुंच गया। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।