भोपाल की रियाज मंजिल कोठी से जुड़े ‘शत्रु संपत्ति’ विवाद में अब दस्तावेजों की वैधता और कार्रवाई का आधार मुख्य केंद्र बन गया है। सहायक अभिरक्षक शत्रु संपत्ति के समक्ष हुई सुनवाई में नोटिसधारियों को शिकायत और 29 अप्रैल 2024 के प्रमाण-पत्र की प्रतियां दी गईं। उन्हें 28 सितंबर तक लिखित आपत्ति और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। प्रशासन ने 16 सितंबर से कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अंतिम नवाब हमीदुल्लाह खान की दूसरी पत्नी आफताब जहां बेगम की नागरिकता पर भी सवाल उठे हैं, जिनके ब्रिटिश नागरिक होने के दावे किए जा रहे हैं। न्यायालय ने कथित स्टे आदेश की प्रमाणित प्रति भी मांगी है।