BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश के नेशनल हाइवे पर लगेगा स्मार्ट स्ट्रीट लाइट सिस्टम, कंट्रोल रूम से होगा संचालन

मध्य प्रदेश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे की स्ट्रीट लाइटों को अब स्मार्ट सिस्टम से संचालित किया जाएगा। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के निर्देश पर ग्वालियर, भोपाल सहित 13 शहरों से गुजरने वाले हाइवे पर केंद्रीयकृत स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगेगा। यह सिस्टम लाइटों को रिमोट से नियंत्रित करेगा और खराब होने पर कंट्रोल रूम में तुरंत सूचना देगा। इसमें बिजली खपत की निगरानी, साइबर सुरक्षा और 48 घंटे में खराबी ठीक करने का प्रावधान है। एनएचएआइ भोपाल ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं।