BREAKING NEWS

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने कभी दिल्ली से चुनाव नहीं लड़ा और अब उत्तर प्रदेश से आगे वायनाड पहुंच गए हैं। डॉ. यादव ने राहुल गांधी को “पप्पू” कहते हुए उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की आलोचना की और उनसे पिछली कांग्रेस सरकारों की डकैती व नक्सलवाद रोकने में विफलता के लिए माफी मांगने को कहा। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा डकैतों और नक्सलियों के सफाया का दावा किया और कांग्रेस पर न्यायपालिका व सेना पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।