BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर की JNNURM मल्टियों में प्लास्टर उखड़ा, दीवारों में दरारें; मरम्मत की मांग

इंदौर में बड़ा बांगड़दा और नैनोद स्थित JNNURM मल्टियों की बदहाल स्थिति को लेकर लहूजी शक्ति सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनिल साठे ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। इन मल्टियों में लगभग 2,012 फ्लैट हैं, जहां बड़ी संख्या में परिवार निवास कर रहे हैं, जिनमें 700 से अधिक नगर निगम मस्टर कर्मचारी और 800 से अधिक स्वच्छताकर्मी शामिल हैं। इमारतों में प्लास्टर उखड़ने, दीवारों में दरारें और क्षतिग्रस्त रेलिंग जैसी समस्याएँ हैं, जिनके मरम्मत की मांग की गई है। पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है।