BREAKING NEWS

Latest News

अमित शाह ने भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, गौपालक सम्मेलन में हुए शामिल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में पुलिस और न्याय प्रणाली में आए तकनीकी व प्रक्रियात्मक बदलावों को दर्शाया गया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ गौपालक सम्मेलन में हिस्सा लिया। श्री शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्लांट और भोपाल में 16.5 करोड़ रुपये की सहकारी प्रयोगशाला का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि नए कानून भारत में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करेंगे और दोषियों को तीन साल में सजा सुनिश्चित करेंगे।