शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय अमित को जेएएच न्यूरोलॉजी अस्पताल, ग्वालियर में दुर्लभ ‘मोयामोया’ बीमारी का पता चला है। वे लगभग तीन दशकों से रुक-रुक कर होने वाली न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसकी शुरुआत 10 वर्ष की आयु में दाहिने हिस्से में कमजोरी से हुई थी। हाल ही में बेहोशी की स्थिति के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां जांच में इस दुर्लभ मस्तिष्क रक्त वाहिका संबंधित बीमारी की पहचान हुई। गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर रखे गए अमित को बाद में सफलतापूर्वक हटा दिया गया। परिवार द्वारा सर्जरी से इनकार करने पर, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. अरविंद गुप्ता और डॉ.