BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर नगर निगम कर्मचारियों ने कचरे में मिला सोने का मंगलसूत्र लौटाया

इंदौर नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक महिला का सोने का मंगलसूत्र ढूंढकर सुरक्षित लौटाया, जो गलती से कचरे के साथ चला गया था। जोन 04 के सीएसआइ विजय यादव के अनुसार, वार्ड 12 में कचरा संग्रहण के दौरान यह घटना हुई। संगम नगर स्थित जीटीएस पर महिला ने मंगलसूत्र खोने की सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारियों ने कचरे की छंटनी कर उसे खोज निकाला और महिला को सौंप दिया। महिला ने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।