BREAKING NEWS

Latest News

महिला श्रद्धालु वंदना राठौर 11 किलो शिव प्रतिमा के साथ इंदौर पहुंचीं, 70 दिन में 700 किमी पदयात्रा का लक्ष्य

भिंड जिले के प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर से निकलीं महिला श्रद्धालु वंदना राठौर 11 किलोग्राम वजनी शिव प्रतिमा कंधे पर लेकर इंदौर पहुंचीं। उन्होंने 17 जून को भिंड से यह पदयात्रा शुरू की थी, जिसका लक्ष्य 70 दिन में 700 किलोमीटर की दूरी तय करना है। मुरैना निवासी नितिन शर्मा भी उनके साथ हैं। दोनों श्रद्धालु उज्जैन में बाबा महाकाल और बाद में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। वंदना प्रतिदिन 10 से 23 किलोमीटर पैदल चलती हैं, और उनकी यात्रा 70 दिनों में संपन्न होगी।