BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में ऑटो चालक ने महिला से दुष्कर्म किया

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने गौरीघाट जाने वाली 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। चालक ने महिला को गौरीघाट छोड़ने का भरोसा दिलाकर ऑटो में बैठाया और रास्ता बदलकर नेशनल हाईवे पर एक सुनसान जगह पर ले गया। विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट की और दुष्कर्म के बाद उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।