कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा के दौरान कहा कि विधेयक स्वागतयोग्य है, लेकिन यह अकेले समस्या का समाधान नहीं करेगा। थरूर ने तर्क दिया कि लक्ष्य केवल पेपर लीक करने वालों को दंडित करना नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाना होना चाहिए जिसमें पेपर लीक लगभग असंभव हो जाए। उन्होंने परीक्षा प्रणाली, एनटीए की कार्यप्रणाली, फास्ट-ट्रैक अदालतों, साइबर सुरक्षा और उच्च शिक्षा में सीटों की संख्या बढ़ाने जैसे कई अहम सुधारों की मांग की।