BREAKING NEWS

Latest News

कांग्रेस अनंत चतुर्दशी चल समारोह में ‘छात्रों की गूंज’ पर निकालेगी झांकी

इंदौर जिला कांग्रेस ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ पर एक झांकी निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। कांग्रेस ने झांकी को गैर-राजनीतिक बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं के मुद्दों को रचनात्मक व सांस्कृतिक माध्यम से समाज के सामने लाना है। इस बीच, कांग्रेस सेवादल ने कार्यक्रम के लिए पंजीयन शुरू कर दिया है, जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया की उपस्थिति में गीता भवन क्षेत्र में 1835 विद्यार्थियों ने कुछ ही मिनटों में पंजीयन करवाया।