BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश सरकार 2027 में सेना दिवस के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करेगी, शौर्य स्मारक में लगेगा ‘संकल्प वृक्ष’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भेंट की, जिन्होंने उन्हें 15 जनवरी 2027 को होने वाले सेना दिवस के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्हें “आर्मी डे परेड- 2027 आपकी सेना आपके पास” की अवधारणा से अवगत कराया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य शासन आयोजनों को गरिमामय बनाने में सहयोग करेगा और 2027 को प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।