BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में सर्वाधिक होटल और फूड ब्रांड्स लॉन्च होने का कारण सुरक्षा और माहौल: अभिनेत्री सेहरीश अली

अभिनेत्री सेहरीश अली ने इंदौर में सर्वाधिक होटल और फूड ब्रांड्स लॉन्च होने का कारण सुरक्षा और बेहतर माहौल बताया है। उन्होंने कहा कि शहर का खान-पान, माहौल और सुरक्षा का स्तर बहुत अच्छा है, जिससे लोग देर रात तक बेफिक्र होकर परिवार के साथ बाहर निकलते हैं। सेहरीश अली ने एक होटल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में यह बात कही, जहां उन्होंने सुरक्षा को शहर के विकास का प्रमुख विषय बताया। उनके अनुसार, स्थानीय नागरिक अच्छे हैं और बाहर के लोग भी यहां सुरक्षित महसूस करते हैं, यही वजह है कि खान-पान और पर्यटन के बड़े ब्रांड्स इंदौर आ रहे हैं।