जबलपुर में शुक्रवार को पीएमश्री एमएलबी स्कूल में मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है। प्रतियोगिता में जिले के 303 विद्यालयों के 909 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसका आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जेएटीसीसी और स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से कर रहे हैं। लिखित परीक्षा के बाद अंतिम मल्टीमीडिया राउंड में छह टीमें हिस्सा लेंगी। विजेताओं को पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहराव सहित आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व उपहार मिलेंगे।