इंदौर की कान्ह-सरस्वती नदी को साफ करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नदी साफ नहीं हो पाई है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए अभ्यास मंडल ने सोमवार को कृष्णपुरा छत्री से एक अभियान शुरू किया। अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर ने कहा कि नदी के अस्तित्व को लेकर समाज में चेतना जीवित है और इस अभियान को नर्मदा आंदोलन जैसे व्यापक जनजागरण से जोड़ने की आवश्यकता है। पर्यावरणविदों ने नदी को एक पूर्ण प्रणाली के रूप में समझने पर जोर दिया, जबकि पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया।