BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में 11 वर्षीय बच्ची के फेफड़े से दो माह पुराना पेन कैप निकाला गया

रीवा की 11 वर्षीय बच्ची को जबलपुर के अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल्स में जटिल रिजिड ब्रोंकोस्कोपी के माध्यम से सफल उपचार मिला। वह पिछले दो महीनों से खांसी, तेज बुखार और निमोनिया से पीड़ित थी। जांच में पता चला कि उसके बाएं फेफड़े में दो माह पहले गया पेन का कैप फंसा हुआ था, जिससे गंभीर संक्रमण और पस जमा हो गई थी। डॉ. अम्बरीश जोशी और उनकी टीम ने तत्काल ब्रोंकोस्कोपी कर पेन कैप निकाला, जिससे फेफड़े को गंभीर क्षति से बचाया जा सका। बच्ची अब स्थिर है और तेजी से स्वस्थ हो रही है।