ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी कुत्ते को दौड़ाकर वार करता दिख रहा है। शिकायतकर्ता नरेंद्र अहिरवार के अनुसार, कुत्ता 15 मिनट तड़पने के बाद मरा। आरोपी ने दूसरे कुत्ते पर भी हमला करने की कोशिश की। नरेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि आरोपी होमी जाटव आए दिन विवाद करता है। पुलिस वीडियो का सत्यापन कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।