स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 प्रक्रिया में पात्रता विवाद गहरा गया है। करीब 300 सफल अभ्यर्थियों ने भोपाल में डीपीआई कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ईएसबी द्वारा परिणाम घोषित होने तक योग्यता पूरी करने की शर्त के बावजूद, डीपीआई ने 25 अगस्त 2025 को कटऑफ तिथि मानते हुए लगभग 800 सफल अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित कर दिया क्योंकि उनकी डीएलएड डिग्री निर्धारित तिथि के बाद मिली थी। डीपीआई आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्पष्ट किया कि भर्ती नियमों का अक्षरशः पालन किया गया है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता अनिवार्य थी।