BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर: मोहन बांदिल और ऋषभ जैन की पार्किंग स्थल पर बनीं 18 अवैध दुकानें ध्वस्त

ग्वालियर नगर निगम ने वार्ड 21 की न्यू बैंक कॉलोनी में पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से निर्मित 18 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। बिल्डर मोहन बांदिल और ऋषभ जैन ने निगम से नक्शे में पार्किंग की अनुमति लेकर दुकानें बनाई थीं। निगम ने पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन निर्माण नहीं हटाए जाने पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया। भवन अधिकारी यशवंत मैकले ने इसकी पुष्टि की। इसके अतिरिक्त, माधव प्लाजा के सामने थोराट की गोठ में सड़क पर बनी दीवार तोड़ी गई और मुरार बारादरी से गरम सड़क तक यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलों व दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया।