बड़वानी पीजी कॉलेज में खेल मैदान सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर 24 घंटे से अधिक समय से जारी छात्रों का धरना गुरुवार रात उग्र हो गया। विद्यार्थियों ने प्राचार्य को उनके कक्ष में घेर लिया, जिसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्राचार्य को सुरक्षा घेरे में उनके घर पहुंचाया गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने वाहन के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन किया। दिनभर प्रशासन और पुलिस के साथ हुई चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। देर रात धरना समाप्त हो गया, लेकिन छात्र लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं।