बड़वानी में पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत फरार हुए आरोपी शुभम की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी की है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने उसकी गिरफ्तारी पर 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। जुलवानिया थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुभम राजपुर एसडीएम न्यायालय से केंद्रीय जेल बड़वानी ले जाते समय चलती मोटर साइकिल से कूदकर फरार हो गया था। इस दौरान उसने पुलिस जवानों को धक्का दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दो आरक्षक घायल हो गए। पुलिस ने आमजन से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तत्काल सूचना देने की अपील की है।