BREAKING NEWS

Latest News

देवास में पेट्रोल पंप पर मिनी ट्रक चालक से मारपीट, पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में एक मिनी ट्रक चालक से मारपीट और पिस्टल लहराने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गुरुवार रात करीब ढाई बजे बाईजगवाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर करीब एक दर्जन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मिनी ट्रक चालक को डराया-धमकाया, मारपीट की और वाहन में तोड़फोड़ की। सतवास पुलिस ने 10 से अधिक आरोपियों पर मारपीट, वसूली और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।