इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी विजय सिंह एक ही दिन में पंप मालिक के 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। विजय सिंह 20 जुलाई को काम के लिए आया था और 21 जुलाई को सुबह 11 बजे ड्यूटी पर रखा गया था। रात 11 बजे कलेक्शन के दौरान वह गायब हो गया। पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर आशीष चौहान की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी ने अपना आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर दिया था, जो बाद में बंद पाया गया।