जबलपुर ईओडब्ल्यू ने बालाघाट की लांजी तहसील के नीमटोला में मनेरी सहकारी समिति के प्रबंधक विलास चौरे के आवास पर छापा मारा। गुरुवार सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रबंधक के पास आय से चार गुना अधिक संपत्ति मिली। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। जांच में करीब 2 करोड़ रुपये के वाहन, तीन सीज किए गए बैंक खाते, लाखों की जमीन, एक आलीशान मकान और सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। विलास चौरे की वैध आय 20-22 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि उनकी संपत्ति इससे कहीं अधिक है।