इंदौर नगर निगम ने अपने इंदौर 311 ऐप पर संपत्तिकर संबंधी नई ऑनलाइन सुविधाएं शुरू की हैं। अब नागरिक घर बैठे संपत्तिकर दावे-आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, अपनी संपत्ति का स्वयं मूल्यांकन कर सकते हैं और संपत्तिकर खाते में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐप में शिकायत एवं आवेदनों की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपयोगकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति जान सकेंगे। प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी 21 प्रकार के सुधारों के लिए अब निगम कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी।